लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों ने उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। शाहजहांपुर अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में बार एसोसिएशन हसनगंज के अधिवक्तागणों ने उप जिलाधिकारी हसनगंज को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें अधिवक्तागणों की सुरक्षा की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन हसनगंज के अधिवक्ता गणों ने एक दिन के न्यायायिक कार्य से विरत रहते हुए शाहजहांपुर अधिवक्ता हत्याकांड की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी हसनगंज दिनेश कुमार को सौंपा जिसमें अधिवक्ता गणों ने कहा कि
 अधिवक्ताओं की होने वाली हत्याओं से बहुत ही भयभीत हैं अधिवक्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है हम अपने  वादकारिर्यों को निष्पक्ष और निर्भीक न्याय नहीं दिला पा रहे हैं अधिवक्ता ना तो कोर्ट में सुरक्षित है और ना कोर्ट के बाहर पुलिस प्रशासन स्थितियों पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहा है अधिवक्ता गणों ने योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए प्रदेश की जनता की सुरक्षा और विशेष रूप से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के पक्के बंदोबस्त करने की मांग उठाई है ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष हसनगंज ब्रह्मादीन रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह कोषाध्यक्ष विनोद कुमार रावत उपाध्यक्ष सलिल कुमार त्रिपाठी और राजीव मिश्रा एडवोकेट कैलाश नारायण शुक्ला एडवोकेट आदि मौजूद रहे।