सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। शासन की मंशानुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्थानीय इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में सात दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा । मेला 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को प्रारंभ होगा और 4 नवंबर दिन गुरुवार को मेले
का समापन होगा । अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली मेले में हवाई झूले , सर्कस के अलावा खिलौनों , प्लास्टिक क्राकरी , जूता चप्पल व मिठाई आदि की भव्य दुकानें भी सजेगी । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । मालूम हो कि नगर के सुभाष इंटर कालेज के निकट स्थित रावण दहन स्थल के विवाद के चलते बीते तीन वर्षों से नगर के फुलवरिया बाजार
में लगने वाला पारंपरिक दशहरा मेला नहीं लग सका । शासन द्वारा आयोजित इस मेले को लेकर जहां दुकानदारों और झूला मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है , वही नागरिकों खासतौर से बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
