सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के बेझा चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर 35 कीपैड मोबाइल, एक लैपटॉप, 5 एंड्रॉयड मोबाइल, 8 सीलिंग पंखा,12 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार राज ओमप्रकाश पुत्र हरिश्चंद्र ने तहरीर पुलिस को देकर सामान की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ओमप्रकाश ने
बताया कि उसकी बेझा चौराहे पर है सोमवार की देर शाम वह दुकान को प्रतिदिन की तरह बंद कर घर चला गया। रात में चोर पीछे की दिवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन चल रही है।
