लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मानदेय न मिलने के कारण आशाबहुओं ने दिया ज्ञापन



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज, उन्नाव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानदेय को लेकर शुक्रवार को आशाबहू अध्यक्ष जयश्री के नेतृत्व में करीब 5 दर्जन आशा बाहुओं ने सीएचसी प्रभारी डा0 दिनेश को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आशा बहुओं ने कहा कि हम लोगों को 18000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलना चाहिए।हम लोग दिन रात कार्य करते हैं, लेकिन मानदेय नही मिलता है।और इस विशेष संचारी रोग में हम कार्य बहिष्कार करेंगे।जब तक हमारी मांग मानकर मानदेय नही दिया जाएगा तब तक हम आशाबहुएं किसी भी प्रकार का स्वस्थ केंद्र सम्बंधित कार्य नही करेंगी।मौके पर शशी सिंह,अनीता,आशा सिंह,कृष्ण कुमारी,माधुरी देवी,संध्या देवी,रामदेवी,लज्जा सिंह,सीतादेवी आदि आशाबहुए उपस्थित रही।इस सम्बंध में सीएचसी प्रभारी डा0 दिनेश ने बताया कि आशा बहुवों द्वारा ज्ञापन मिला है,उच्चाधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा।