लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तेज रफ्तार वैन ओवरटेक के दौरान पलटी तीन घायल



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। शहर पुरवा मार्ग दही थाना क्षेत्र एक शराब ठेके के निकट रविवार सुबह तेज रफ्तार वैन ओवरटेक के दौरान पलट गयी। जिसमे बैठी तीन सवारी चुटहिल हो गयी। बिछिया स्थानीय सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र  के शुक्लागंज निवासी आलोक कुमार शुक्ला (45) अपनी पत्नी नीलम (40) व बेटे सुधीर (21) सुबह वैन से सकरन गाँव डाइबटीज की दवा लेने गये थे। वापस लौटते समय उन्नाव पुरवा मार्ग  गौरा मोड़ के निकट पुरवा की ओर से उन्नाव जा रही एक एम्बुलेंस के ओवरटेक के दौरान वैन पलट गई । जिसमें बैठे तीनो सवारियां चुटहिल हो गयी। पीआरवी की मदद से उन्हें सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिन्हें मामूली चोटे आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ आरपी सचान ने बताया तीनो सवारियों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।