लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रदर्शनी की लोगो ने की जमकर सराहना




सत्यबन्धु भारत  विपिन यादव

लखनऊ। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ के छितवापुर पजावा क्षेत्र में बालिकाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोला गया है जहां पर स्कूल से आने के बाद बच्चियों को ब्यूटी पार्लर का वर्क तथा आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाया जाता है। पिछले 3 महीनों में बच्चियों ने बहुत खूबसूरत दिया मोमबत्ती गुड़िया लिफाफे आदि बनाए। दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को अलीगंज के सेक्टर जे में इन सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई , और इससे प्राप्त धन को इन बालिकाओं की शिक्षा में दे दिया जाएगा। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम सिंह ने बताया यह सभी बच्चियां बहुत होनहार हैं प्रदर्शनी से प्राप्त पैसों को इनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में लगाया जाएगा।
संस्था की टीम में ओम सिंह दिवाकर अवस्थी राजकुमार यादव प्रदीप पात्रा प्रदीप शर्मा प्रिया सिंह किरण श्रीवास्तव मनोज सिंह चौहान रहे।
कुलदीप सिंह ,मंजू श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा ,मधु कीर्ति, सोनल अग्रवाल, नीति, संतोष पांडे, उषा किरण, अश्विनी मेहता, प्रियंका गर्ग, डॉ मनोज चौहान, वर्षा वर्मा, अमित सक्सेना ,शैलेंद्र श्रीवास्तव ,पंकज द्विवेदी ,विवेक पांडे, मुकेश मिश्रा सरिता सिंह,सोनिया सिंह,विनीता प्रसाद,हिना कौसर रहे।
इनरव्हील क्लब अभ्युदय से माया यादव की टीम भी उपस्थित रही।