सत्यबन्धु भारत। रत्नेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मिश्राना में सोनी(15) की सुबह संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गयी। घर वाले सुबह उसको अंतिम संस्कार के लिये शमशान लेकर पहुंचे ही थे। तभी लड़की के मामा राम निवास ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी भांजी को उनके
बहनोई यानी लड़की के पिता सुंदर लाल ने मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया,जबकि लड़की के पिता का कहना है कि सोनी बीमार चल रही थी,जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गयी।
हालांकि बाद में दोनों पक्षों में बातचीत कर मामले
को निपटा लिया।हालांकि इस बाबत जब थानाप्रभारी वकील सिंह यादव से बात करने का प्रयास किया तो उनका नंबर व्यस्त जा रहा था।
