सत्यबन्धु भारत
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के अंर्तगत रहने वाली एक युवती ने एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो व फोटो के साथ उच्चाधिकारियों को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
वही युवती
ने डीजीपी को प्रेषित शिकायती पत्र में शहर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के बगियापुरवा निवासी युवक टोडरपुर ब्लाक के ग्राम बलदेवपुरवा के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। युवती ने बताया कि जनवरी 2021 में उससे मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में एक दूसरे के साथ रहने लगे थे। आरोप है कि शादी का झांसा देकर शिक्षक ने कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह
गर्भवती हो गयी तो शिक्षक ने बुखार की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। जब शादी करने को कहा तो आरोपी ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
