सत्यबन्धु भारत। सीवी आज़ाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब से सम्बंधित गतिविधियों के पूर्ण समापन के लिए जोर शोर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के ऑपरेशन धरपकड़, की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आबकारी निरीक्षको ने अवैध कच्ची शराब बेचते तीन विक्रेताओं को धर लिया, इस कार्यवाही के बाद समूचे हरदोई की कभी अवैध कच्ची शराब बेचने वाली गलियों में हड़कम्प की स्थिति उतपन्न हो गयी। हरदोई के इतिहास में शराब माफियाओ ने आबकारी विभाग के इतने कड़े तेवर से पहली मर्तबा रूबरू हो रहे हैं, इसी अभियान धरपकड़ के
तहत शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा अधीनस्थ आबकारी व थाना कछौना पुलिस टीम के साथ ग्राम सूरतखेड़ा, बहकटवा, दर्शनखेड़ा, पूरब खेड़ा व छतन खेड़ा में दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व करीब 180 किलो लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) व 60 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना हरपालपुर के ग्राम अन्ना, मिरगावां व कर्ता में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान सघन
तलाशी में लगभग 15 लीटर कच्ची शराब व लगभग 80 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में 1रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वह कच्ची शराब का सेवन ना करें एवं अवैध शराब के बनने एवं बिकने की सूचना तत्काल आबकारी/पुलिस को दें। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि
ऑपरेशन धरपकड़, मिशन जागरूकता व रात्रि में रोड पर संदिग्ध वाहनों, ढाबों व परचून की दुकानों की चेकिंग युद्ध स्तर पर लगातार जारी रहेगा।
