सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरपालपुर,हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत मात्र एक हजार रुपए के लिए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह वारदात से गांव में दहशत फैल गयी। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार सिंह
मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक हरपालपुर थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ विकास अग्निहोत्री (36) पुत्र ओम प्रकाश अग्निहोत्री खेतीवाड़ी करता था। सुबह के समय अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच अर्जुनपुर गांव के दो लोगों के साथ वहां पहुंचे और उनको गाली गलौज करने लगे। वह कोई जवाब देते उससे पहले उनकी गोली मार कर हत्या कर दी और घटना स्थल से भाग निकले। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भाई रामसनेही ने विकाश को आनन-फानन में सुबह 7 बजे के करीब उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि विकास
ने अर्जुनपुर के दो लोगों को खेत बटाई पर दिया था, इसमें एक हजार बटईदारों ने नहीं दिए थे। इसी को लेकर झगड़ा चल रहा था। भाई के अनुसार सुबह उन लोगों ने घर पर चढ़कर गोली मारकर विकास की हत्या कर दी। घटना से पत्नी सिम्मी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सिम्मी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, पुत्र देव व पुत्री राधिका है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेकर हमलावरों की खोज शुरू कर दी।
