सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। एसपी अजय
कुमार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉर्डन पुलिस बैरक का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इस मॉर्डन बैरक से पुलिस कर्मचारियों के रहन-सहन के स्तर में काफी सुधार आएगा।
एसपी अजय कुमार अपनी धर्म पत्नी श्रीमती विनीता व महिला आरक्षी कनक की माताजी श्रीमती राजबाला के साथ सोमवार को पुलिस लाइन स्थित बैरक नंबर 1 का में मॉर्डन पुलिस बैरक का जीर्णोद्वार कराकर नवीन साज-सज्जा युक्त मॉर्डन बैरिक का सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर लोकार्पण किया।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के रहन सहन के स्तर में सुधार लाने के लिए नवीन साज-सज्जा युक्त मॉडर्न बैरिक को बनवाया साथ ही उसे विभिन्न सुविधाओं से लैस कराया गया है। जिससे पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी करने के बाद वापस बैरकों में लौटर घर जैसा महसूस हो सके वहीं, मॉर्डन पुलिस बैरक में दीवान और बेड तथा पुलिस के जवानों के अपने सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए एक-एक अलमारियों की व्यवस्थाएं की गई। जिसमें अच्छी क्वालिटी के बेड, गद्दे, बेडशीट, पर्दे, पंखे,
टाइल्स, सीनरी आदि लगवाई गईं। इस नवीन साज-सज्जा युक्त मॉडर्न बैरिक का सोमवार को एसपी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता, महिला आरक्षी कनक की माताजी श्रीमती राजबाला के साथ मिलकर ग्यारह बजकर ग्यारह मिनट पर लोकार्पण किया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व उनकी धर्मपत्नी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं उनकी धर्मपत्नी, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी हरियांवा, निरीक्षक एलआईयू व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरदोई व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थिति रहे। पुलिस अधीक्षक सराहनीय कार्य से जनपद हरदोई के आरक्षी, मुख्य आरक्षी गण का मनोबल बढ़ेगा एवं पुलिस और अच्छे तरीके से जनता की सेवा बढ़ चढ़कर करने में सदैव तत्पर रहेगा।
