लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चोरी के मोबाइल सहित लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी विशाल यादव के कुशल मार्गदर्शन में मल्लावां कोतवाल सुनील सिंह की टीम के द्वारा 27 अक्टूबर को लूट के माल सहित जिसमें एक अदद मोबाइल विवो व लूट के समय प्रयोग की गई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर यूपी 30 एई 5380 ब्लैक कलर की खास मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह व  उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह कॉन्स्टेबल रामासरे, वीरेंद्र ,अर्जुन, श्यामसुंदर, जयपाल  के साथ मौके पर पहुंचकर राघोपुर मल्लावां रोड के कलेना पुर तिराहे पर अभिनीत पुत्र अशोक पाल उम्र 2१, निवासी  मानीमऊ थाना माधवगंज, विनय  उर्फ गोलू पुत्र वीरेंद्र पाल ग्राम मानीमऊ थाना माधवगंज को गिरफ्तार कर लिया इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 356/2021 धारा 392 के तहत कोतवाली में मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया गया ।