सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद बालामऊ विधानसभा में सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में भाजपा बैनर के तले कूद पड़े। मंगलवार को यूजे लॉन में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सम्मान समारोह में पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा गांव विकास की पहली कड़ी है। गांव मजबूत से राष्ट्र मजबूत होगा। आबादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज समाज में
असमानता, शिक्षा की कमी, बेरोजगारी से देश जूझ रहा है। सभी की भागीदारी से देश को मजबूत किया जा सकता है। महात्मा गांधी ने गांव स्वराज की जो कल्पना की, उसे हमें आगे ले जाना है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी ही नहीं, शिक्षा से हम एक अच्छे नागरिक बन सकें, तभी शिक्षा का उद्देश्य सफल होगा। हमारा नैतिक बल मजबूत होना चाहिए। वर्तमान परिवेश में काफी आपअदाएं हैं, लोगों के जीवन में शांति नहीं है। हमें स्वाभिमानी बनने के लिए सदैव अग्रसर होना चाहिए। वासुदेव कुटुंब की भावना से जीवन जीना चाहिए।
गांव के सर्वांगीण विकास में आप सभी जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है।
इस अवसर पर यह एमएलसी प्रत्याशी गौरव पांडे ने अपने विचार रखे। उज्जवल वर्मा पूर्व मंत्री उत्तराखंड ने संबोधित करते हुए कहा शिक्षा ही एक हथियार है। जिससे व्यक्ति अच्छा नागरिक बन सकता है। पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा बालामऊ विधानसभा से हमारा पुराना रिश्ता है। क्षेत्र के विकास के विधायक पद पर होने पर नगर पंचायत में जल निकासी हेतु दोनों तरफ नाला निर्माण हेतु
एक करोड़ 27 लाख की धनराशि शासन से स्वीकृत कराकर निर्माण कराया था। संडीला से कछौना की जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के लिए कार्य किया था। जिससे नागरिकों को काफी राहत मिली थी। सदा सुख दुख में खड़ा मिला। इफको कंपनी के अधिकारी एएन सिंह ने बेहतर खेती करने के उपाय के बारे में बताया।
