लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौंचालय

 गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण दरकी दीवार,उखड़ने लगे टाइल




सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। 2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सरकार ने सामुदायिक शौंचालय योजना लाई, लाखों रुपए ग्राम पंचायतों को बजट दिया गया। लेकिन घोटालेबाज जिम्मेदारों ने मानकविहीन,गुणवत्ताहीन निर्माण करते हुए योजना में जमकर लूट-खसोट की नतीजा एक साल में ही दिखने लगा कि सामुदायिक शौंचालय की दीवार दरक गई व अंदर लगे टाइल उखड़ने लगे।
ऐसा एक ही मामला नही है हरदोई जनपद की शाहाबाद ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सामुदायिक शौंचालयों में गुणवत्ताहीन निर्माण किसी से छिपा नही है। कई ग्राम पंचायतों में तो लाखों की कीमत से बने सामुदायिक शौंचालयों में ग्रामीणों को शौंच जाने तक नही मिला।
ऐसा ही गोलमाल का मामला शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हँसेपुर लुकमानपुर में देखने को आया   । प्रधान अजय कुमार, सचिव अमित अवस्थी,जेई रामअवध एवं बीडीओ ऋषिपाल के कार्यकाल में बना सामुदायिक शौंचालय की दीवार दरक गई एवं शौंचालय के अंदर लगे टाइल उखड़ने लगे। आखिर सवाल यह है कि आखिर ग्रामीण जनता के लिए सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में जिम्मेदार गुणवत्ताहीन निर्माण कर गए। जिसका नतीजा आंखों के सामने है। आखिर क्यों जाँच नही होती, क्यों कार्यवाही नही होती, कैसे गुणवत्ताहीन निर्माण हो जाते। इसका सवाल तो जिम्मेदार ही जाने।