लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विकास दीपोत्सव-दीपावली मेले’ का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। दीपावली के अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनमानस द्वारा परम्परागत रूप से घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का क्रय किया जाता है। इस त्यौहार को उल्लासपूर्वक मनाए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियां क्रियान्वित होती हैं। इस परिप्रेक्ष्य में अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 2065/नौ-9-20-96 ज/2020 दिनांक 13 अक्टूबर 2021 द्वारा स्ट्रीट वेंडर/पथ विक्रेताओं को सामग्री विक्रय कर अपनी आय अतिरिक्त रूप से बढ़ाने हेतु स्थानीय स्तर पर आकर्षक मेले के माध्यम से सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के निर्देशो के क्रम में लखनऊ नगर निगम द्वारा दिनांक 28.10.2021 से 04.11.2021 तक ‘विकास दीपोत्सव-दीपावली मेले’ का आयोजन कराया गया है।  उक्त मेला क्षेत्र लगभग 30000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित किया गया है जिसमें पथ विक्रेताओ द्वारा लगाये गये स्टॉल, ओ.डी.ओ.पी./एन.यू.एल.एम. के स्टॉल, अन्य प्रकार के व्यवसायिक स्टाल तथा फूड स्टाल के अतिरिक्त हेल्प डेस्क, स्वयं सहायता समूहो के उत्पादो की प्रदर्शनी, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ओ.डी.ओ.पी. के स्टॉल, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, कोविड टीकाकरण डेस्क, फूड कोर्ट, फन जोन स्थापित है। मेले आने वाली जनता की भारी संख्या एवं उनके द्वारा स्टॉलों पर की जा रही खरीददारी से पथ विक्रेता/स्ट्रीट वेंडर्स अत्यंत उत्साहित दिखे। मेले में आज के दिन लगभग 60,000 व्यक्तियों का आगमन हुआ जिससे पथ विक्रेताओं की आय में अत्यंत वृद्धि हुई।


 मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी जी एवं श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव (नगर विकास विभाग) द्वारा मेले में प्रतिभाग किया गया। उक्त अधिकारियों का नगर आयुक्त द्वारा स्वागत किया गया। 
मेले में मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा श्रीराम कथा से संबंधित लेज़र शो का देखा गया। तत्पश्चात मुख्य सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक मंच पर मा. प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से संबंधित एक फिल्म का प्रसारण किया गया। उपस्थित दर्शको द्वारा फिल्म को देखकर सराहना की गयी।

      दीपावली के संदर्भ में मेले में श्रीराम जी के अयोध्या आगमन के विषय पर 15 मिनट का भव्य लेज़र शो का प्रस्तुतीकरण प्रतिदिन की भॉति आज 4 बार क्रमशः सायं काल 7ः00 बजे, 8ः00 बजे, 9ः00 बजे, रात्रि 10ः00 बजे आयोजित किया गया। लेज़र शो के माध्यम से एक संक्षिप्त कथा छतर मंजिल पर प्रोजेक्शन द्वारा प्रसारित की गयी जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा का वर्णन किया गया। शो के माध्यम से श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी तथा उनके अनुज श्री लक्ष्मण के नाम पर बसी लखनऊ नगरी के बारे में बताया गया। इस लेजर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यो तथा उपलब्धियों का वर्णन किया गया। इस लेज़र शो को देखकर दर्शकगण भाव-विभोर एवं अत्यंत आनंदित हुए।

प्रतियोगिताएं :-

दीपोत्सव मेले में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कालेज द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण एवं शिक्षा के विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन तथा नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया। विभिन्न स्कूलो के विद्यार्थियों के गु्रप के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के अतिसुन्दर रंगोलियो को रचा गया। रंगोली प्रतियोगिता में म्युनिस्पल गर्ल्स इं.का. के विद्यार्थियों के दो ग्रुप को क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान, नारी शिक्षा निकेतन इं.का. के ग्रुप को द्वितीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला विद्यालय इं.का. एवं नवयुग गर्ल्स इंटर कालेज के ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 
मेला स्थल पर विभिन्न विद्यालयो द्वारा भारत सरकार एवं उ.प्र सरकार की उपलब्धियों, कुशल नेतृत्व व उत्कृष्ट कार्यो के विषय पर नुक्कड़ नाटक मंचित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राआें द्वारा सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यो का मंचित नाटक द्वारा व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला विद्यालय इंटर कालेज को प्रथम तथा नवयुग गर्ल्स इंटर कालेज को द्वितीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम :-
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज का मुख्य आकर्षण ‘‘ स्प्रीच्युल नाईट ’’

-ः मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार श्री कैलाश खेर गीतों की प्रस्तुतियां निम्नवत दी गईः- 

उपरोक्त गीतो द्वारा लोकप्रिय गायक श्री कैलाश खेर द्वारा मेले में दर्शको को खूब आनंदित किया। मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन द्वारा गायक श्री कैलाश खेर को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ मुख्य सचिव महोदय को नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा मोमेन्टो दिया गया। अंत में उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए गायक श्री खेर का आभार व्यक्त किया गया।
श्री कैलाश खेर उत्तर प्रदेश जन्मे देश-विदेश में अत्यंत प्रसिद्ध पॉप-रॉक गायक है जिनकी शैली भारतीय लोक संगीत, निर्गुण एवं सूफी से प्रभावित है। इनके बैण्ड कैलाशा द्वारा देश-विदेश में 1200 से अधिक प्रस्तुतियां/कॉन्सर्ट किए जा चुके है। कैलाश खेर द्वारा 15 वर्ष के करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 1500 से अधिक गीत बॉलीवुड में गाये गये है। श्री कैलाश द्वारा बालीवुड के विख्यात कलाकारो के बालीवुड में कार्य किया गया है। श्री कैलाश को अपने गायन के लिए सबसे कम उम्र के पद्मश्री के रूप में सम्मानित हो चुके है, इसके अतिरिक्त दर्जनों अन्य सम्मान इनको प्राप्त हो चुके है। 

श्री कैलाश खेर स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अम्बेसडर चुने गये है तथा भारत सरकार की स्किल इंडिया, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति, भीम एप, उज्जवला भारत, वैक्सिनेशन कार्यक्रमों में पार्श्व में अपनी आवाज (वॉयसओवर) प्रदान की गयी। 

       आज दिनांक 31.10.2021 को बॉलीवुड नाईट थीम के अंतर्गत मशहूर बालीवुड गायक श्री बादशाह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।