लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ब्रजेश वर्मा के नेतृत्व में सैंकडों लोगों ने ली सपा की सदस्यता



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। 159 मल्लावां-बिलग्राम विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ब्रजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भईया ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी में प्रबल आस्था व पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों को शामिल कराया। विधानसभा बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र के निवासी एवं समाज के लब्ध प्रतिष्ठित जनों समेत क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित जनों को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं राजपाल कश्यप के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई,जिसमें प्रमुख रुप से ए.आई.एम.आई.एम. पार्टी छोड़कर समाजवादी विचारधारा से जुड़कर रमाकांत गुप्ता जी, मो.वारिस जी,ऋषि दीक्षित जी,मो.अहमद अली,सर्वेश गौतम जी, सुरेश पाण्डेय जी, रामस्वरूप वर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण की तथा समाज के मजबूत स्तम्भ सलमान इदरीशी जी,अमन त्रिपाठी जी,गया प्रसाद अर्कवंशी जी ,योगेंद्र प्रताप सिंह जी,पिंटर वर्मा जी, श्रीराम सिंह जी ,चांद बाबू , सुजात अली,मुतीक,सुनील तिवारी जी,पंकज गुप्ता,ओमप्रकाश ,राम औतार,अशोक कुमार,भारतीय किसान यूनियन सावित्री,अराजनैतिक के रफीक सिद्दीकी जी समेत सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर समाजवादी कार्यकर्ता के रुप में स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। टिल्लू भईया ने कहा समाज का हर तबका मानसिक रूप से भाजपा सरकार से त्रस्त है और इस समय उत्तर प्रदेश के लिए अखिलेश यादव से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है।