एएसपी व कोतवाल बनी छात्राओं ने सुनी जनसमस्याएं,त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। शहर के वेणीमाधव इंटर कॉलेज की कक्षा 12 में पढ़ने वाली साफिया खान को शुक्रवार को एक दिन का एएसपी पूर्वी बनाया गया। साफिया खान ने बताया कि वह अफसर बनकर महिला अपराध को खत्म करना चाहती हैं। इस दौरान
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे पुलिस में शिकायत करें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए कोतवाल बनाया गया। तथा जन सुनवाई के दौरान फरियादों की समस्याएं सुनी गई और तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से जानने तथा महिलाओं को पुलिस के प्रति भय को समाप्त करने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया।
जनपद के विभिन्न थानों में कोतवाल बनी छात्राएं थाना हरियावा में हर्षिता मिश्रा, थाना कछौना में शैव्या सिंह, कोतवाली पिहानी में प्रियंका मिश्रा, थाना सुरसा में रिया मिश्रा, थाना हरपालपुर में निवेदिता त्रिवेदी, थाना माधौगंज में सौम्या अग्निहोत्री व कोतवाली शाहाबाद में अधिवक्ता की बेटी मोनिका द्विवेदी समेत विभिन्न थानों में सभी मेधावी छात्राओं ने एक-एक दिन के लिए कोतवाल बनकर जनता की सुनी समस्याएं।
