
सत्यबन्धु भारत
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फखरुल हसन चाँद (Fakhrul Hasan Chand) को पार्टी का प्रवक्ता बनाया हैं। फखरुल हसन चाँद (Fakhrul Hasan Chand), लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी ने सात सदस्यीय एक प्रतिनिधिमण्डल बलिया भेजने का फ़ैसला किया है। यह प्रतिनिधिमण्डल बलिया के ग्राम बाबूबेल थाना हल्दी के हरीश पासवान की फर्जी एनकाउन्टर में की गयी हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 12 अक्टूबर को ग्राम बाबूवेल बलिया पहुंचेगा।
प्रतिनिधिमण्डल में राजीव राय प्रवक्ता, राज मंगल यादव जिलाध्यक्ष बलिया, जय प्रकाश अंचल पूर्व विधायक बैरिया, बैजनाथ पासवान पूर्व विधायक मुहम्मदाबाद गोहना, गोरख पासवान पूर्व विधायक बेल्थरा रोड बलिया, यशपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष बलिया तथा राजन कन्नौजिया जिला महासचिव बलिया शामिल हैं। उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जब-जब अखिलेश यादव क्रांति यात्रा पर निकले है, प्रदेश की राजनीति में नए परिवर्तन की लहर आई है। कुशासन का अंत उनके शंखनाद से हुआ है। गरीबों, वंचितो, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों के बीच विश्वास जगाने में यह यात्रा निश्चय ही मील का पत्थर साबित होगी।उन्होंने बताया कि 31 जुलाई, 2001 से पहली क्रांति रथ यात्रा पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) निकले थे। 12 सितम्बर, 2011 को अखिलेश यादव दूसरी समाजवादी क्रांति रथ यात्रा पर निकले थे। इन यात्राओं से प्रदेश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए थे। जुल्मी सत्ताएं उखड़ गईं। राजनीति में शुचिता तथा पारदर्शिता को स्थान मिला। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल (सन् 2012 से 2017) में प्रदेश में विकास का रास्ता प्रशस्त हुआ। लोगों की जिंदगी में बदलाव आया। अब फिर जनता को विजय यात्रा की सफलता के विश्वास के साथ उम्मीद बंधी है कि प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी। उत्पीड़न तथा अत्याचार समाप्ति के साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।
