
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की
152वीं पर शाहाबाद विधानसभा से विधायक रजनी तिवारी ने स्वच्छता का संदेश दिया।
विधायक रजनी तिवारी ने शाहाबाद स्थित नर्मदा तीर्थ स्थल पर पहुंचकर स्वयं झाड़ू से साफ-सफाई की।
विधायक रजनी तिवारी के साथ शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नर्मदा तीर्थ स्थल की साफ-सफाई की। गांधी जी की स्वच्छ भारत की संकल्पना को मोदी जी ने पूरा किया है। इसका असर भी हुआ है।
बहुत सी बीमारियां स्वच्छता के कारण खत्म हुई हैं।
