लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पॉश मशीन से वितरण के बाद भी राशन की काला बाजारी



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। सरकार ने राशन की काला बाजारी रोकने के लिए भले ही पॉश मशीन से राशन वितरण सुरु कर दिया हो पर राशन माफिया है कि मानने को तैयार नही और राशन की काला बाजारी के नए नए तरीके निकाल लेते है और लाभार्थियो के हिस्से का राशन खा जाते है।

 विकासखण्ड हसनगंज की ग्राम पंचायत मटरिया का है जहाँ के कोटेदार कमलेश मौर्य राशन कार्ड धारको को लगातार कम राशन दे रहे है जिससे नाराज कार्ड धारको ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ग्राम प्रधान सहित कई सैकडा ग्रामीण उपजिलाधिकारी हसनगंज के कार्यालय पहुँच गये और कोटा निरस्त करने की मांग करने लगे उपजिलाधिकारी के अपने कार्यालय से देर से बाहर आने पर कार्ड धारको ने सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी सुरु कर दी साथ ही जांच सप्लाई इंस्पेक्टर अमित यादव से न कराकर किसी अन्य सक्षम अधिकारी से करवाने की भी मांग की है।
ग्रामीणो ने शिकायती पत्र देते हुए कोटेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए है ग्रामीणो ने बताया कोटेदार कार्ड धारको को लगातार कम राशन दे रहा है और ऐसे कार्ड प्रिंट करवाये है जिनमे अधिक यूनिट होने के बाद भी कम यूनिट चढ़े है कई कार्ड तो ऐसे है जिनमे कोटेदार ने अपने घर या नजदीकी को जोड़ रखा है और उसी का अंगूठा लगवाकर सारा राशन कोटेदार खुद ही रख लेता है जिनके कार्डो पर पांच या छ यूनिट है उन्हें चार यूनिट का ही राशन देता है और तो और अंत्योदय कार्ड धारको को भी पच्चीस किलो राशन ही देता है कुल मिलाकर राशन कि काला बाजारी रोकने का दावा करने वाली सरकार के सारे दावे इस कोटेदार के सामने फेल होते नजर आ रहे है।
उपजिलाधिकारी से बात करने पर बताया जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी।