लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया औचक निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद में एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं मिली। एसडीएम सौरभ दुबे और शाहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. नोमान उल्लाह ने संयुक्त रूप से शाहाबाद कस्बे में पाली रोड पर स्थित राजपूत सेंटर, मोहल्ला दिलेरगंज स्थित पल्लवी अल्ट्रासाउंड सेंटर और मोहल्ला गिगियानी में डॉ. माया प्रकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर मशीनों की जांच की, जहां मौजूद स्टॉफ से भी विभिन्न मामलों में जानकारी ली गई, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में सेंटर पर कोई खामियां सामने देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा उन्होंने सेंटर संचालकों को भविष्य के लिए भी नियमानुसार सुप्रीम कोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करें, यदि कोई भी लिंग जांच कराने की सूचना मिलती है तो आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई होनी तय है।