
सत्यबन्धु भारत। जावेद
हरियावां,हरदोई। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदेउरा गांव के समीप तालाब के पास एक युवक को अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियावां थाने के एस.आई अशोक सिंह को मुखबिर
द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ आये दिन रौब दिखाता रहता है । जो गांव से बाहर कहीं जा रहा है ! सूचना मिलते ही एस.आई अशोक सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए हमराही पारस यादव , नरेंद्र कुमार के साथ भदेउरा गांव के समीप तालाब के पास पहुँचे तो भदेउरा गांव निवासी सुरेश पुत्र सीताराम ने पुलिस को देखते ही भागने लगा! तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया पुलिस द्वारा तलासी में सुरेश पुत्र सीताराम के पास से एक अवैध तमंचा
और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ । थाना प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। युवक अपराधिक प्रवत्ति का है जिसके विरुद्ध पहले से कई मुकदमे थाने में पंजीकृत है।
