लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस



सत्यबन्धु भारत । सन्दीप कुमार

हरदोई। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्वापूर्वक नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्वांजलि दी गयी। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार व एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। उसके बाद शहीदों को नमन किया गया। एसपी अजय कुमार ने शहीद पुलिसकर्मियों को फूल चढाकर श्रद्वासुमन अर्पण किये। देशहित के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए एसपी ने कहा है कि पुलिस का कार्य अत्यन्त चुनौतीपूर्ण होता है। पुलिसकर्मियों को जहां एक और संगठित गिरोह एवं अपराधियों से लड़ना होता है। वहीं आम जनता के दुख दर्द में सदव्यवहार के साथ सहायता पहुंचाना भी उनके कर्तव्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून के प्रति निष्टा , कर्तव्य परायणता व सेवा भाव से कार्य करे। इस दौरान एसपी हरदोई अजय कुमार,एएसपी पूर्वी व पश्चिमी,सीओ सदर समेत अन्य क्षेत्राधिकारी व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।