लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसपी ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा

सत्यबन्धु भारत

हरदोई। एसपी अजय कुमार ने हरदोई न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां औचक निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं से भी जानकारी ली। बृहस्पतिवार को न्यायालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी व मौके पर मौजूदगी की जांच की गई। साथ ही प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की उपस्थिति में संपूर्ण न्यायालय परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को देखा। एसपी ने मुख्य गेटों पर लगे डीएफएमडी यानी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को चेक किया। संदिग्धों की लगातार चेकिग करने तथा अनावश्यक रूप से किसी को प्रवेश न देने, न्यायालय परिसर के अंदर व्यक्तियों को एकत्र होकर जमावड़ा न बनाने देने, किसी भी रूप में अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।