
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी के मजरा शिवबख्श खेड़ा स्थित स्टेडियम में आज ग्रामीण अंचल के युवा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित करने की
आवश्यकता है।
समारोह में खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी किया है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गांव की गलियों से ही खेल कर इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने गोला फेंक में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले आर्यन सिंह, लंबी कूद में रोशन लाल ,
100 मीटर दौड़ में नागेश्वर वर्मा, 400 मीटर दौड़ में शिवम तथा 16 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले युवा संदीप यादव को प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा कबड्डी खेल में सागर कुमार की टीम तथा वालीबाल में शादीपुर की टीम को प्रथम विजेता का प्रमाण पत्र सौंपाकर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता श्याम सिंह तथा
युवक मंगल दल अध्यक्ष हिमांशु सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
