लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विधायक अनिल सिंह ने चिथराही माँ की आरती उतारकर लिया आशीर्वाद

सत्यबन्धु भारत । दीपक मिश्रा

उन्नाव , बिछिया। माता की आराधना शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बिछिया स्थित माँ चिथराही देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रृंगार व मेले में पहुंचे पुरवा विधायक अनिल सिंह ने माँ की आरती उतारकर विधि विधान से पूजन किया । 
मेले में पहुंचे विधायक अनिल सिंह ने कहा नवरात्रि का पावन पर्व शांति ,भाईचारा ,आपसी सौहार्द मनाने का पर्व है। माँ से बड़ा कोई नहीं है । आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई माता के गुणगान के लिए जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संजय रावत,दिलीप प्रजापति ,बउवा लोधी ,आशीष सविता, लल्लन लोधी, राकेश लोधी, राजेश सिंह, विवेक त्रिपाठी, दिवाकर पंडित , नारायण प्रधान जगेथा सहित सैकड़ों माता रानी के भक्त उपस्थित रहे।