लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

क्षेत्र में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती





सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। रविवार के दिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर पंचायत मोहन कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल  ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया इस दौरान टाउन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। 
वही भाजपा जिला मंत्री सविता रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई।
जिला मंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद जिला मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता थे। उन्होंने पूरे देश को एकसूत्र में जोड़ने का महान काम किया। आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। 
इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।