सत्यबन्धु भारत
हसनगंज उन्नाव। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा। नेवलगंज से तिरंगा झंडा लेकर बाइक पर सवार होकर भारत माता व वंदेमातरम् का जयघोष करते हुए 15 किलोमीटर तक गाँवों व कस्बों से निकलते हुए तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में युवाओं की
शक्ति व जोश से गलियां व चौराहे भारत माता के जयकारों से गुंजायमान रही। राहगीरों व घरों की छतों पर महिला पुरुष सभी देखने के लिए उत्सुक नजर आये। यह तिरंगा यात्रा नेवलगंज से मोहान,ऊँचाद्वार अहमदपुर बादे,चिरियारी हसनगंज से होते हुए मोहान बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर पर
इस यात्रा को विराम दिया गया। इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह,पूर्व एसटी एससी आयोग के सदस्य राकेश रावत,जिला मंत्री सविता रावत,मिलन पाण्डेय,अरुण दिक्षित,राम नरेश सिंह,अजय कुमार शुक्ला,दीपेंद्र सिंह,आलोक सिंह,अजीत सिंह, प्रभात यादव,राहुल आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
