सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। गुरुबार को सेंट जेवियर्स स्कूल पिहानी के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने इंटर हाउस कंपटीशन में फायर लेस फूड कुकिंग में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के जज बिलाल अहमद,शोएब
जफर,सूरज मिश्रा,हेमंत रस्तोगी जी रहे।
इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें बच्चों ने अलग अलग प्रकार के फूड बनाए जोकि काबिले तारिफ है उनके ड्रेसअप,उनके बेहैवियर ने जजों और शिक्षकों को प्रभावित किया। सभी ने बच्चों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश पाल जी चेयरमैन नारायण चटर्जी तथा निर्देशिका श्री मौसमी चटर्जी तथा
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विद्युत शाह मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का श्रेय ईसीए इंचार्ज शेफाली द्विवेदी और शौर्य गुप्ता को जाता है। जिसमे हाउस इंचार्ज निरुल, गुफ़्राम,श्रद्धा और ज़ीनत मैम रही।
