
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉक्टर शशांक शेखर शुक्ला ने फैसल के घर पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन का जायजा लिया |
पीड़ित परिवार ने बताया की कई महीने बीतने के बाद भी सरकारी मुआवजा, आवास तथा सरकारी नौकरी का आश्वासन पूरा नहीं हुआ है | इसके पश्चात शशांक शुक्ल ने फैसल के
परिजनों के साथ उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर उस परिवार को दिए गए आश्वासन पूरे किये जाने की मांग की |
उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवज़ा मिलेगा तथा आवास भी आवंटित कराने का प्रयास किया जाएगा । सीओ बांगरमऊ आशुतोष जी ने आश्वासन दिया कि मरहूम फ़ैसल के भाई सुफियान को पुलिस में चौकिदार की नौकरी पर नियुक्त किया जाएगा
उप ज़िला
अधिकारी से मिलने वाले सदस्यों में मरहूम फैसल के भाई सुफियान, ब्लाक प्रमुख गंज मुरादाबाद विवेक पटेल, बबलू यादव, डा. जगदेव इत्यादि थे ।
