लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सदस्यता अभियान में विधायक जी ने मिस कॉल मरवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई



सत्यबन्धु भारत अरविंद शुक्ला

हसनगंज ,उन्नाव। गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के द्वारा शुक्रवार को लखनऊ से भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था जिसके चलते नगर पंचायत मोहान में शनिवार की सुबह लगने वाली बाजार व ग्राम नई सराय की शाम को लगने वाली बाजार  में विधायक बृजेश रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत वासियों को व  बाजार में आये हुए ग्रामीणों को भाजपा विधायक बृजेश रावत  सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल नंबर 7505403403 पर मिस कॉल करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस मौकेपर विधायक प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह,कार्यालय प्रभारी अरुण दीक्षित,मंडल उपाध्यक्ष अजीत सिंह, कपिल निगम,महेश राठौर,हरवंश मौर्या,रंजीत आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों लोगों को मिस कॉल मरवाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई।