
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। क्षेत्र के एक विद्यालय में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को संबोधित किया
ज्ञात हो कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्य जीव प्राणी सप्ताह चल रहा है इसी क्रम में मंगलवार को एक विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजबहादुर सिंह चंदेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि
पर्यावरण प्रदूषित होने का मुख्य कारण वृक्षों का कम होना है अभी हाल में कोरोना महामारी में देश को ऑक्सीजन की समस्या से जूझना पड़ा था ऑक्सीजन की कमी के चलते न जाने कितने लोगों की मौत हो गई थी इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
तथा जंगली जीवो को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए उनकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी सुरेश कुमार सिंह वन दरोगा पप्पू सिंह, राजीव कुमार, अवधेश अवस्थी तथा विद्यालय प्रबंधक संजय शुक्ला , सेवानिवृत्त शिक्षक धीरेन्द्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे
