चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव ,बिछिया। दशहरा पर्व पर ओरहर गाँव स्थित साखो देवी मंदिर प्रांगण में 25 वां दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। माँ के भक्त पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहें।
कानपुर की श्याम जी घनश्याम जागरण पार्टी के आचार्य विनोद शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ साखों देवी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित करा जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ गणपति देवा, गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन के साथ किया। इलाहाबाद की प्रतीक्षा शुक्ला ने श्री राम जानकी बैठे हैं, मेरे सीने में भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जयपुर के शीतल काव्या ने जन्म देने वाली मइया के बारे में दूध माँ के कर्ज कैसे चुकाओगे भजन सुनाकर तालियाँ बटोरी।
कानपुर की कलाकार विक्की जायसवाल ने द्रौपदी चीर हरण का भजन सुनाकर भक्तों के आंखों में आँसू छलक आए। जागरण में भजन गायक श्याम जी ने लागी है लगन मुझे माँ साखों,राखो राखो माँ मेरी लाज राखो। भजन प्रस्तुत किया। जागरण में शिव तांडव नृत्य, राधाकृष्ण फूलों की होली,राजस्थानी मवई नृत्य की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गयी। जागरण का समापन तारारानी कथा व हलुआ चना प्रसाद वितरण के साथ किया गया। जागरण मे पुरवा विधायक अनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध
ि शशांक शेखर सिँह,पूर्व विधायक पुरवा उदयराज यादव,हेमंत दीक्षित,धर्मेन्द्र सिंह,महेंद्र शुक्ला,चुन्नू त्रिवेदी, रामकरन सिंह, जिगर सिंह व हरिकरन सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर जागरण का आनंद उठाया l
