सत्यबन्धु भारत
बीघापुर ,उन्नाव। दीपावली त्योहार के मद्देनजर रखते हुए अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। रेलवे स्टेशन स्थित अग्निशमन केंद्र में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के तिवारी ने तहसील क्षेत्र के आतिशबाजो के साथ बैठक कर उन्हें नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आतिशबाजों को निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखने को कहा उन्होंने कहा निरीक्षण में जिन दुकानों पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होगा तथा क्षमता से अधिक बारूद मिलेगा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिक मात्रा में बारूद मिलने पर केस दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण करने की सख्त कार्रवाई होगी ।बैठक में प्रभारी अग्निशमन केंद्र एसपी पांडेय, आतिशबाज चंद्रशेखर ,इकबाल, खालिद, अजीज, दोस्त मोहम्मद मौजूद रहे।
