लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सम्पूर्ण समाधन दिवस में अपर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायत



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर 95 प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए गए जिनमें राजस्व के साथ गृह विभाग के 9 विकास विभाग 9 चकबंदी 10 समाज कल्याण 3 अन्य 4 पंजीकृत किए गए जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सूरज प्रसाद मिश्र के पौत्र चंदन गोपाल मिस्र ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से पैसे के लेनदेन की एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उसे शराबी घोषित कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की थी विरोधियों से मिलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई है अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह नगर पालिका की एक  महिला सभा सभासद  पति ने एक शिकायती पत्र अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को दे कर कहा कि जनवरी माह में उसने आधा बिस्वा आवासीय जमीन अपनी पत्नी के नाम कराया था जिस पर कथित भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं यह सुनते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने उससे कहा कि तुम मुझे भूमाफिया प्रतीत होते हो उसने अपनी सफाई में कहा कि मैं भू माफिया नहीं हूं इसी बात पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को बुलाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखने का  फरमान जारी कर दिया कोतवाली पुलिस सभासद पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई यह देख फरियादियों में हड़कंप मच गया और कई फरियादी बिना प्रार्थना पत्र दिए मौके से खिसक लिए ।
तहसील दिवस के मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार उप जिलाधिकारी रश्मि सिंह तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।