लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एक दिवसीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता हुई आयोजित



सत्यबन्धु भारत 

बांगरमऊ उन्नाव। युवा कल्याण विभाग के तत्त्वावधान में विकास खंड गंजमुरादाबाद अंतर्गत ग्राम भिक्खनपुर गोपालपुर के मैदान में  एक दिवसीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार तथा प्रधान प्रतिनिधि लालेश अस्थाना ने विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत वॉलीबॉल विधा में देवखरी की टीम विजेता रही। कबड्डी में गोवा पट्टी की टीम ने विजय हासिल की। एक सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम रही। 1600 मीटर पुरुष दौड़ में नीरज कुमार व लंबी कूद में राहुल कुमार प्रथम रहे। जबकि कुश्ती मे योगेंद्र विजई रहे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्रीमन लाल कुरील, शिव प्रताप सिंह राजू, रमाकांत त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।