लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हरदोई प्रेस क्लब ने जारी की आपातकालीन सहायता

पत्रकारों की आपातकालीन सहायता हेतु 10 मिनट में मुसीबत में फसें पत्रकार तक पहुंचेगी सहायता



सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा

हरदोई हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेयी ने बुधवार को कछौना में स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय पर चर्चा की। पत्रकारिता के क्षेत्र में बुद्धिमत्ता, व योग्यता की आवश्यकता के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने की बात कहते हुए सभी को संगठित रहने पर जोर दिया।

जिले के सभी पत्रकारों की आपातकालीन सहायता हेतु हरदोई प्रेस क्लब द्वारा हेल्पलाइन सेवा की जानकारी दी गयी, जिसमें हेल्प मी मैसेज के आते ही पत्रकारों व पुलिस की संयुक्त टीम 10 मिनट के भीतर मुसीबत में फंसे पत्रकार तक पहुंचेगी। साथ ह ी पत्रकार व उसके परिजनों को गंभीर बीमारी में आर्थिक संगठन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी से अवगत कराया गया। 

इस मौके पर कछौना के वरिष्ठ पत्रकार धनीराम श्रीवास्तव ने भी युवा पत्रकार साथियों को कार्यशाला के तौर पर महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया व अपनी कथिन पत्रकारिता के अनुभव साझा किए। इस मौके पर स्थानीय पत्रकार पीडी गुप्ता, दीपक कुमार, एस.बी.सिंह सेंगऱ, प्रशांत तिवारी, अरूण कुमार राठौर 'राणा', अनुज जायसवाल, आशीष कुमार सिंह, आयुष सिंह, अजय बाजपेई, अंकित कुमार वर्मा 'राजकुमार', विमलेश सिंह 'मोनू', रामजी गुप्ता आदि तमाम साथी मौजूद रहे।