जनपद में अब तक हो चुका 12 प्लांटों का शुभारंभ-जिलाधिकारी
सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहानी में ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ।प्लांट का शुभारंभ राज्य सभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने फीता काटकर किया। डॉ अशोक बाजपेई व ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।
कोविड काल में देश में ही नहीं विदेशों में भी ऑक्सीजन की बहुत ही भारी कमी थी। इसी समस्या के बाद राज्य सभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी को अपनी सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट देने की घोषणा की और आज वह दिन भी आ गया जब इसका लोकार्पण भी हुआ। ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते हुए राज्य सभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने कहा कि जीवन रक्षक बनेगा
ऑक्सीजन प्लांट इस प्लांट से अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा पिहानी के लोगों से मेरे दिल का रिश्ता है, वोट का नही। अब हमारी पिहानी के लोगों को ऑक्सीजन के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। दशहरा के अवसर पर प्लांट का लोकार्पण करने के उपरान्त अशोक बाजपेई ने कहा कि भविष्य में अगर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। वहीं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के संचालित होने से आस-पास के लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में इस ऑक्सीजन प्लांट के होने का भरपूर लाभ मिलेगा। कोरोना की दूसरी लहर में विश्व भर में ऑक्सीजन की कमी पड़ गई थी। अब इस ऑक्सीजन प्लांट के होने से पिहानी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी
इसका बहुत ही फायदा मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हरदोई में अभी तक 12 प्लांटों का शुभारंभ हो चुका है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट जीवन रक्षक के रूप में काम करेगी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने राज्य सभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई व जिला अधिकारी अविनाश कुमार सिंह से कोतवाली पिहानी के जीर्णोद्धार व बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन नवनीत बाजपेई ने किया। पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि राज्यसभा सांसद डॉअशोक बाजपेई ने पिहानी को बहुत कुछ दिया है। जिसमें मुख्य रुप से राजकीय महाविद्यालय ,जवाहर नवोदय विद्यालय है ,
भाजपा नेता विमलेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को बताया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डाक्टर जुबैर ,डॉ जीतेंद्र बहादुर ,जगन्नाथ जायसवाल, अरुण कुमार, बिंदु आर्या, डॉ वीना,डॉक्टर मौसमी,अयूब जफर, अरुण सिंह,हर्षित शुक्ला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह, वरिष्ठ भाजपा अवधेश रस्तोगी,रामदास कटियार, मनीष शर्मा, धीरज गुप्ता,शिव शक्ति त्रिपाठी राभा, विमलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
