
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव के पास मगंलवार की देर शाम क्लीनिक बंद कर घर जा रहे झोलाछाप डॉक्टर को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी
के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ निवासी नीरज पुत्र रामनरेश शाहाबाद थानाक्षेत्र के गहोरा गांव में क्लीनिक चलाता है। मगंलवार की देर शाम वह क्लीनिक बंद कर बाइक से घर जा रहा था। कछेलिया गांव के करीब पहुंचा था, तभी अज्ञात लोगों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
