लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। नगर के लखनऊ मार्ग स्थित केवी मेडिकल हाल में अली अहमद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नगर एवं क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा मरीजो ने रजिस्ट्रेशन कराया   ।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद मुज़फ्फर मुजाहिद , जनरल फ़िजीशयन डॉक्टर मुदस्सिर जावेद व बाल एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बेनज़ीर खान आदि चिकित्सकों ने आधा सैकड़ा से अधिक मरीजों की  जाँच की । शिविर में  हड्डी एवं जोड़ रोग से पीड़ित मरीजों संख्या अधिक रही । इस मौके पर हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद  मुजफ्फर मुजाहिद ने कहा कि बिगड़ती दिनचर्या हड्डी एवं जोड़ों के लिए समस्या बनती जा रही है । लापरवाही करने पर हड्डियों में संक्रमण  होने का भी खतरा बना रहता है । उन्होंने कहा कि बेहतर दिनचर्या , सन्तुलित आहार  और योगा के जरिये  हड्डी एवं जोड़ रोग से बचा  जा सकता है ।