लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डॉ नितिका सिंह गौर को मिली भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर भाजपा प्रकोष्ठ में नई ज़िम्मेदारी -



सत्यबन्धु भारत 

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा ने एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों एवम विचारधारा के बारे में अवगत कराया कि कैसे भारतीय जनता पार्टी अन्य दूसरे दलों से भिन्न हैं भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए सबसे पहले राष्ट्र हैं। जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ का गठन समाज को बेहतर बनाने के लिए किया गया है जो संगठन और सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेगा क्योंकि एनजीओ ही एक मात्र ऐसा क्षेत्र है जो सीधा समाज से जुड़ता हैं एवं उन्ही के लिए कार्य करता है।उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे अलग अलग क्षेत्रों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एनजीओ प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का कुशल संयोजन करते सभी का स्वागत अभिनन्दन किया एवं भाजपा परिवार में जुड़कर नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ भारतीय जनता के नीतियों एवं विचारों से भरा जनसेवा का केंद्र है हम सभी को एकजुट होकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।
बैठक का नेतृत्व महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला एवं सुनील यादव ने की।
बैठक में कार्यालय मंत्री दीपक शुक्ला दीपू,नगर मीडिया प्रभारी प्रवीन गर्ग एवं सुधांशु मिश्रा उपस्थित रहे। नगर सह संयोजक डॉ रुबीराज सिन्हा एवं गुंजन वर्मा ने आये हुए सम्मानित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
भाजपा नगर मीडिया प्रभारी प्रवीन गर्ग ने बताया कि नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की संस्तुति पर भाजपा नगर संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने 51 लोगों की नगर कार्यसिमिति की घोषणा की जिसमें अमित त्रिपाठी, नीलम निगम, सुमित भौमिक, रामजी मिश्रा,पूरन सिंह नेआल, मनोज सिंह चौहान,आशा राय, अंजली त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, शिवम पांडे,अभिषेक दुबे,नितिका सिंह गौर,शिवम सोनी, डिंपल सैनी, विद्याभूषण सोनी, रश्मि सिंह, अमित गुप्ता,आशीष प्रकाश, डॉ हरनाम सिंह, रूपाली श्रीवास्तव, स्वाति चटर्जी, मनोज पांडे, सोनी शर्मा, नमिता जैन,गौरव गुप्ता, ममता सिंह, विशाल श्रीवास्तव, प्रवीण कनौजिया, आलोक दिक्षित,अमित सिंह चौहान, विशाल जैन, सपना जायसवाल, विनीता सिंह, जयंती शुक्ला,निरुपमा सिंह,सचिन श्रीवास्तव, अरुणा श्रीवास्तव, राजा राजपूत, नितिन तिवारी, शालिनी सिंह, अनूप सोनकर, रीता सिंह, आकाश सिंह, अनिल गुप्ता, अर्चना शर्मा, सुमन सरोज, प्रदीप द्विवेदी आदि नगर कार्यसमिति सदस्य घोषित किए गए।