सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। स्थानीय इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर स्नेह लता द्वारा छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए पोषण के साधनों की जानकारी दी गई ।
अंत में सुपर वाइजर ने आयरन की गोलियां भी वितरित की। पंचायत राज विभाग के राम सिंह पाल द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिविर में डॉक्टर चंद्र किशोर द्वारा प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं का कोविड-19 का टेस्ट किया गया । साथ ही छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉक्टर विष्णु मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया। परामर्श सत्र के अंतर्गत महाविद्यालय की महिला प्राध्यापक डॉ रंजना सिन्हा, डॉ शिखा यादव, सविता, किरन, शैलजा त्रिपाठी एवं डॉ सुमन देवी द्वारा महिला हेल्पलाइन
नंबरों की जानकारी दी गई। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर राजीव यादव , डॉ दिग्विजय नारायण , धर्मेंद्र द्विवेदी व अभय राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सदानंद राय ने की ।
