सत्यबन्धु भारत
हरदोई। रविवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज एवं थाना टड़ियावां पुलिस टीम द्वारा ग्राम जिगनिया खुर्द ,नवैया पुरवा, रावल में संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके
पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत कराये गए ।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अमित कुमार एवं थाना सांडी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बमटापुर चिल्लोर,अंटवा ,ग्रर्रा नदी के किनारे एवम कुंवारिया पुर मे संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान लगभग 25 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 110 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट
करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत कराये गए। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि कच्ची एवम अवैध शराब का सेवन ना करे एवम अवैध शराब के संबंध में तत्काल सूचित करें।
