
सत्यबन्धु भारत
पुरवा उन्नाव। एसडीएम राजेश प्रसाद व सीओ विक्रमाजीतसिंह की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस मौके पर मौके पर राजस्व - 09, विकास-09, पुलिस-07, आपूर्ति-02 व अन्य विभागों से सम्बंधित-03 सहित कुल 28 फरियादी आये। लेकिन मौके पर एक भी मामले का
निस्तारण न होने फरियादी मायूस नजर आये।
मौके पर तहसीलदार नरेंद्र यादव, आपूर्ति निरीक्षक संजीव मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव, सीएचसी प्रभारी डा प्रमोद कुमार, नगर पंचायत लिपिक पंकज कुमार व मौरावां मधुकर द्विवेदी सहित सम्बंधित विभागों v
के अधिकारी मौजूद थे।
