लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रथम संस्था के द्वारा पारिवारिक व्यवसाय सहायता वितरण का सराहनीय कार्यक्रम


सत्यबन्धु भारत। पंकज त्रिपाठी

लखनऊ के बीस परिवारो को आजीविका का साधन मुहैया करवाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बच्चो को भी शिक्षित करने का सराहनीय प्रयास
आज  लखनऊ में प्रथम संस्था के द्वारा पारिवारिक ब्यवसाय सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के निदेशक किशोर भामरे जी मौजूद थे किशोर भामरे ने बताया कि लखनऊ में हम लोगो ने अभी पहले फेज़ में 20 ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया है जिन परिवार में विधवा महिलाएं, प्रवासी मजदूर, बालश्रमिक बच्चो के परिवारों,विकलांग लोगो को इस सहायत से जोड़ा गया है सभी से यह शपथ ली गयी है कि वह लोग अपने बच्चो को बालश्रम,बाल विवाह, बाल तश्करी से बचा के रखेंगे और उन्हें अच्छी शिक्षा से जोड़ेंगे।
संस्था की सह निदेशक स्नेहा जी ने बताया कि इस कार्यक्रम से हम लोग सभी ऐसे जरूरत मंद लोगो को ओर उनके बच्चो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है अभी हम लोगो  ने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी ऐसे ही 200 परिवारों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है अभी 200 और परिवारों को जोड़ने पे काम हो रहा है 
इन सभी परिवार को सब्जी ठेला,किराना गुमटी,सिलाई मशीन,फल का ठेला,अलग अलग ब्यवसाय से जोड़ा गया है
*लखनऊ में अभी 20 परिवारों को जैसे दुबग्गा बस्ती से 6 लोग,अहिबरनपुर बस्ती से 5,अकबर नगर बस्ती से 5,भिठौली बस्ती से 4 परिवारों को सब्जी का ठेला ओर सब्जी का वितरण किया गया आगे और ऐसे ही परिवारों को चिन्हित करके संस्था के द्वारा उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
इस पारिवारिक वितरण सहायत कार्यक्रम के समय प्रथम संस्था के निदेशक किशोर भामरे ,सह निदेशक स्नेहा,  प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमांडा हेली,संस्था के सदस्य अमित यादव,रवी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।