लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फाँसी, मौत



सत्यबन्धु भारत

पुरवा उन्नाव।  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मे बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरजापुर की बीती शनिवार रात्रि की है।जहां के निवासी हीरालाल का 40 वर्षीय पुत्र सुशील गौतम घर के अन्दर भूसा वाली कोठरी मे संदिग्ध परिस्थितियों में धन्नी के सहारे रस्सी का गले मे फंदा डाल फांसी पर झूल गया ।घटना के समय मां रमदेई दरवाजे लेटी थी ।प्रातः भतीजा रंजीत चाचा के न उठने पर घर के अंदर गया। जहाँ भूसा वाली कोठरी मे धन्नी मे लटकता शव देख उसके होश उड गये। थोडी ही देर मे कोहराम मच गया और शव देखने का तांता लग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।