लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस की लगातार छापेमारी से शराब माफियों में भय



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज द्वारा थाना बघौली के ग्राम  मुनेंद्रपुरवा मे आबकारी एवं थाना बघौली पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 70 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना बिलग्राम के कंजर पुरवा रावणपुर, ग्राम बेहटा बुजुर्ग, ग्राम नानूपुरवा , ग्राम कलेनापुर मे आबकारी एवं थाना बिलग्राम पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 3 अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 4 अमित कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई-कन्नौज मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।