लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उपजिलाधिकारी की अगुवाई मे अल्ट्रासाउंड सेन्टरो हुई छापेमारी



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने अल्ट्रासाउंड सेन्टरो पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वामियो मे अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार और एसीएमओ ललित कुमार द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।शुक्रवार के दिन हसनगंज स्थित जेपी अल्ट्रासाउंड सेन्टर, श्याम डाइग्नोस्टिक सेन्टर, डीके अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई।जेपी अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित नहीं पाया गया। वही डी0 के0 अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक को छापेमारी की खबर मिलते ही सेंटर पर ताला लगाकर भाग निकले।श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित पाया गया जिसमे संयुक्त टीम ने सेन्टर का निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी के द्वारा दस्तावेज ,अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व मशीनो का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी हसनगंज दिनेश कुमार ने बताया कि जो सेंटर बंद पाए गए हैं उनका पुनः निरीक्षण किया जाएगा।