लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया गया अभियान



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। शुक्रवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश व उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन के कृम में अभि हित अधिकारी के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु एक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत माधौगंज चौराहा स्थित सुरेश कुमार की दुकान से बर्फी का नमूना, अभिषेक के यहां से पेड़ा का एक नमूना,रामू गुप्ता की  दुकान से बर्फी का नमूना, सतेंद्र कुमार की दुकान से छेना का नमूना,माला देवी की दुकान से बर्फी का नमूना, सुधीर कुमार की दुकान से बर्फी का नमूना, खैरुद्दीनपुर सुरेंद्र की भट्टी से खोया का नमूना, कलेनापुर मल्लावां रामाधार की भट्टी से खोया का नमूना व कप्तान के यहां से खोया का नमूना, मल्लावा स्थित रोहित कुमार राठौर की दुकान से आर बी आयल का एक नमूना लेकर 14 टिन आयल सीज किया गया जिसकी कीमत लगभग ₹35000/ हैएवं 50 किलोग्राम विभिन्न दुकानों से दूषित मिठाई नष्ट कराई गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹10000 है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए के पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर, अनुराधा कुशवाहा, अजीत सिंह व घनश्याम वर्मा मौके पर उपस्थित रहे। बहीं सभी खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थ  बेचने के निर्देश दिया गये।