लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मिलावट की जांच के लिए फूड डिपार्टमेंट ने भरे सैम्पल



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। उप जिलाधिकारी शाहाबाद के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में आज मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें पिहानी स्थित जयदयाल राठौर के निर्माण स्थल से सरसो के तेल का एक नमूना, सुभाष की दुकान से पनीर का एक नमूना, विनोद कुमार की दुकान से अनन्या बांड नूडल्स का एक नमूना, अभय की दुकान से खुली पिसी हल्दी का एक नमूना संग्रहित किया गया। विनोद कुमार की दुकान में संग्रह किया गया एक्सपायरी डेट का 60 बोटल सास कीमत लगभग ₹3000/ पाया गया जिसे नष्ट करवाकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।  नमूनों को जांच हेतु भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, रामकिशोर व पिहानी थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।